राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव गुप्ता को विदाई
भोपाल : राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता को स्थानांतरण पर राजभवन के जवाहर खंड में भावभीनी विदाई दी गई। नवागत प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी का आत्मीय स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर गुप्ता ने राजभवन में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और अधिकारियों की कार्यकुशलता एवं विभिन्न आयोजनों की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने राजभवन में बिताए समय को अविस्मरणीय बताया।
राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित अन्य अधिकारियों ने गुप्ता के कार्यकाल से जुड़े संस्मरण साझा किए। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन