बच्चों को डिजिटल दुनिया से दूर रखने की अपील, बोले- सतर्क रहें माता-पिता
राज कुंद्रा ने हालिया दिए एक गए एक इंटरव्यू में एक जरूरी मुद्दे पर बात की है। वह ऑनलाइन मौजूद अश्लील कंटेंट की तरफ लोगों और प्रशासन का ध्यान खींचना चाहते हैं। साथ ही इसे लेकर सख्त नियम बनाने की इच्छा भी जाहिर करते हैं। जानिए, इस मामले पर राज कुंद्रा ने क्या कहा?
अश्लील कंटेंट को लेकर कही बड़ी बात
पिछले दिनों क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ऑनलाइन अश्लील वेबसाइट्स पर बैन लगाने और इसे लेकर सख्त नियम बनाने की बात कही थी। इसी बात को अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कह रहे हैं। एएनआई से की गई बातचीत में वह कहते हैं, ‘मैं एक ऐसे मुद्दे पर बात करना चाहता हूं जिस पर पूरे देश का तुरंत ध्यान जाना चाहिए। पिछले चार साल से मुझे ट्रोलिंग, नफरत और मीडिया ट्रायल का लगातार सामना करना पड़ा है। मेरी एक ऐसी छवि बना दी गई है जो असलियत से कोसों दूर है। लेकिन आज का मेरा यह बयान मेरे बारे में नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की भलाई के लिए है।’
वह आगे कहते हैं, ‘आज इंटरनेट पर मुफ्त, बिना किसी रोक-टोक वाला कंटेंट भरा पड़ा है। यह इंसान को गिराने वाला, लत लगाने वाला और आसानी से उपलब्ध भी है। यह सिर्फ एक नैतिक चिंता नहीं है बल्कि यह एक सामाजिक चिंता है।’
सख्त कार्रवाई की मांग भी की
राज कुंद्रा ने आगे अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की बात कही। वह कहते हैं, ‘भारत को सख्त नियम बनाने पर विचार करना चाहिए। जिसमें अश्लील वेबसाइटों पर बैन लगाना भी शामिल हो। ठीक वैसे ही जैसे यूएई जैसे देशों में किया गया है। 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगे। जिससे एक सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल माहौल बनाया जा सके।’
राज कुंद्रा पर लगे थे ये आरोप
बता दें कि साल 2021 में राज कुंद्रा पर एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अश्लील सामग्री के सर्कुलेशन का आरोप लगा था। उन्हें इस कथित मामले में काननी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा था। राज कुंद्रा ने इन आरोपों से इंकार किया था।
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी