MP में धमकी का सिलसिला: रामनवमी से पहले सतना-शहडोल में बम ब्लास्ट की चेतावनी
सतना/शहडोल : रामनवमी से ठीक पहले सतना और शहडोल में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है. सतना में जहां कोर्ट के बाद जिला पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ने की मिली है. तो वहीं शहडोल के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय में गैस ब्लास्ट या आरडीएक्स के जरिए धमाका करने की धमकी दी गई है. ये सारी धमकियों ईमेल के माध्यम से भेजी गई हैं, जिसके बाद, सतान, शहडोल से लेकर राजधानी भोपाल तक में अलर्ट जारी है.
पहले डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, अब पोस्ट ऑफिस में ब्लास्ट की धमकी
सतना पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी के बाद डॉग स्कॉड व बम निरोधी दस्ता देर शाम मौके पर पहुंच गया , पर मौके पर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके पहले भी जिला न्यायालय को धमाके से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए भेेजी गई थी. अब पोस्ट ऑफिस में इस प्रकार मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस मुस्तैदी से जांच में जुटी.
भोपाल से जारी किया गया अलर्ट
मध्य प्रदेश के मुख्यालय भोपाल के द्वारा सतना पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि भोपाल व जबलपुर के पोस्ट ऑफिस की सरकारी ईमेल आईडी में एक मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें लिखा है कि 26 मार्च को आरडीएक्स बम द्वारा मध्य प्रदेश के कई पोस्ट ऑफिस को उड़ा दिया जाएगा, जिसमें सतना और शहडोल पोस्ट ऑफिस का भी नाम था. इसी जानकारी के मिलते ही शहर के जयस्तंभ चौक स्थित पोस्ट ऑफिस कार्यालय में अचानक पुलिस व डॉग स्क्वाड सहित बम निरोधी दस्ता पहुंच गया, जिसे देख आसपास लोग दहशत में आ गए कि आखिर पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड व बम स्कॉड भारी संख्या में पोस्ट ऑफिस क्यों पहुंची है? यहां भी जांच के दौरान बम स्कॉड को कुछ भी हाथ नहीं लगा.
मेल में लिखा-12 बजे होगा धमाका
20 मार्च को जिला न्यायालय को मिली धमकी के बाद कोर्ट कभी इसी तरह जांच की गई थी, तब भी ये महज कोरी अफवाह ही निकली थी. लेकिन फिर भी पुलिस सतर्कता बरत रही है. इस मामले पर सतना शहर के सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया, '' भोपाल मुख्यालय व जबलपुर के पोस्ट ऑफिस में एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें लिखा था कि पोस्ट ऑफिस को आरडीएक्स बम से रात 12:00 बजे उड़ा दिया जाएगा, जिसके चलते बम निरोधी दस्ते के साथ छानबीन की गई.''
शहडोल में भी बॉम स्कॉड करता रहा जांच
भोपाल स्थित मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय को मेल पर सतना के साथ शहडोल के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी. मेल में गैस ब्लास्ट या आरडीएक्स के जरिए धमाका करने का जिक्र किया गया था जैसे यह सूचना शहडोल डाक अधीक्षक को मिली, उन्होंने तुरंत ही शहडोल पुलिस अधीक्षक को मामले की गंभीरता से अवगत कराया. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ता डॉग स्क्वाड की टीम ने दोनों कार्यालय के चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच की, और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश भी की गई, हर कोने को खंगाला गया, सुरक्षा के मद्देनजर वहां मौजूद लोगों को भी अलर्ट किया गया.
कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलता रहा, इस दौरान किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली, घटना के बाद भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. शहडोल जिला हेड पोस्ट ऑफिस के डाक अधीक्षक (शहडोल डिवीजन) पुष्पेंद्र सिंह ने बताया, '' धमकी भरे मेल के बाद डाग स्क्वाड और पुलिस की टीम जांच में जुटी रही, हालांकि यहां कुछ भी नहीं पाया गया.''
मुल्तानी मिट्टी का कमाल: जानें कैसे ये सामान्य सामग्री घर में पॉजिटिविटी बढ़ा सकती है
जहां अपनेपन की भावना हो, वही असली प्रेम होता है
बुध गोचर 11 अप्रैल: नीचभंग राजयोग से इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा उछाल
2 अप्रैल हनुमान जयंती पर करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल