नवा रायपुर में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा
रायपुर: नवा रायपुर के लिए जल्द दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 45 रुपये होगा अधिकतम किराया
रायपुर। राजधानी रायपुर से नवा रायपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासन ने दोनों शहरों के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए 40 नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। इस सुविधा से मंत्रालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी पर्यावरण अनुकूल सफर का विकल्प मिलेगा।
8 साल का इंतजार होगा खत्म
नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन की प्रतीक्षा पिछले सात-आठ वर्षों से की जा रही थी। अब नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने टेंडर की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। संबंधित कंपनी के साथ 73.80 रुपये प्रति किलोमीटर की दर पर 10 साल का अनुबंध किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 2 से 3 महीनों के भीतर ये बसें सड़कों पर नजर आने लगेंगी।
चीचा में बनेगा आधुनिक डिपो और कंट्रोल रूम
बसों के रखरखाव के लिए बुनियादी ढांचे का काम भी शुरू हो गया है। चीचा क्षेत्र में एक मॉडर्न डिपो और वर्कशॉप तैयार की जा रही है, जहाँ बसों की चार्जिंग और मरम्मत की व्यवस्था होगी। सुरक्षा और निगरानी के लिए सभी बसें सीसीटीवी कैमरों और जीपीएस (GPS) से लैस होंगी। एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से इनकी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में डिजिटल डिस्प्ले लगाए जाएंगे, जो अगले स्टॉप और गंतव्य की जानकारी देंगे।
रूट और किराया सूची
इलेक्ट्रिक बसों का संचालन रायपुर रेलवे स्टेशन से लेकर आरंग, अभनपुर और माना तक किया जाएगा। प्रदूषण मुक्त सफर के साथ-साथ यह जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, रायपुर से नवा रायपुर तक का अधिकतम किराया महज 45 रुपये तय किया गया है।
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश