घर पर सुंदरकांड का पाठ करते समय ना करें ये गलतियां? दिशाओं के साथ जानें संपूर्ण विधि, नियम और महत्व
हिंदू धर्म में रामचरितमानस का सुंदरकांड सबसे अधिक लोकप्रिय और प्रभावशाली अध्यायों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि रामभक्त हनुमानजी के पराक्रम, भक्ति और साहस का वर्णन करने वाले सुंदरकांड का नियमित पाठ करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है. साथ ही कुंडली में चल रहे सभी ग्रह दोष से राहत मिलती है और कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. सुंदरकांड का पाठ विशेष रूप से मंगलवार, शनिवार, पूर्णिमा, अमावस्या और सावन के महीने में करना अत्यंत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं घर पर सुंदरकाड का पाठ करने की संपूर्ण विधि, नियम और धार्मिक महत्व के बारे में…
घर पर ऐसे करें सुंदरकांड का पाठ
सुंदरकांड का पाठ आप सुबह और शाम दोनों समय कर सकते हैं. पवित्र पाठ करने से पहले स्नान करके स्वच्छ और साफ वस्त्र धारण करें.
इसके बाद घर के पूजा स्थल की सफाई कर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में राम दरबार की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
अगर आप शाम के समय पाठ कर रहे हैं तो पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बैठ सकते हैं.
इसके बाद चमेली के तेल का दीपक जलाकर धूप, फूल, फल और प्रसाद अर्पित करें.
इसके बाद गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ भगवान श्रीराम और हनुमानजी का ध्यान करें. फिर हनुमानजी के चरणों में पीपल के सात पत्ते रखें.
इसके बाद श्रद्धा और एकाग्रता के साथ सुंदरकांड का पाठ शुरू करें. अगर पूरा पाठ एक साथ करना संभव ना हो तो इसे श्रद्धापूर्वक भागों में भी पढ़ा जा सकता है.
पाठ के अंत में हनुमान चालीसा, आरती और भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना करें.
अंत में बूंदी या गुड़ चना का प्रसाद वितरित करें.
सुंदरकांड का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुंदरकांड में भगवान हनुमान के अद्भुत साहस, बुद्धिमत्ता, निष्ठा और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट समर्पण का वर्णन मिलता है. यह अध्याय व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा देता है. माना जाता है कि जहां सुंदरकांड का नियमित पाठ होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और सकारात्मक वातावरण बना रहता है.
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय