टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए BCCI का बड़ा ऐलान
टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए BCCI ने बड़ा एलान किया है. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की है. भारतीय टीम की जीत के तुरंत बाद BCCI सचिव ने एक पोस्ट जारी किया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने 'टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना' की घोषणा की, जो मौजूदा मैच फीस के ऊपर अतिरिक्त पुरस्कार होगा. एक सीजन में 50% से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को 30 लाख रुपए प्रति मैच अलग से मिलेंगे. सीजन के 75% से ज्यादा मैच खेलने वालों को 45 लाख रुपए प्रति मैच अलग से दिए जाएंगे. ये रकम मैच फीस के अलावा होगी.
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल