मीडिया गलियारों में अरविंद केजरीवाल के सियासी सफर पर अटकलें जारी
लुधियाना। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अब मीडिया गलियारों में अरविंद केजरीवाल के सियासी सफर पर अटकलें जारी हैं। इस बीच आप ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट का प्रत्याशी बनाया है। कहा जा रहा है कि संजीव अरोड़ा की खाली सीट से अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इसका खंडन किया है। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल फिलहाल संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास में रहते हैं। पेशे से कारोबारी संजीव अरोड़ा अप्रैल 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। अभी उनका तीन साल का कार्यकाल बाकी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि संजीव अरोड़ा की राज्यसभा सीट से अरविंद केजरीवाल उपचुनाव लड़ सकते हैा। ऐसे में अगर वह जीतते हैं तो वह अप्रैल 2028 तक पंजाब के सांसद रहेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल के भगवंत मान की जगह पंजाब के सीएम बनने की अटकलें भी लगी थीं। वहीं, बीजेपी और अन्य दलों का दावा है कि केजरीवाल दिल्ली चुनाव हारने के बाद पंजाब की कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं। वह पंजाब के सीएम भगवंत मान को हटाकर खुद सीएम की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा में कहा था कि पंजाब में विरोधियों ने कभी भी केंद्र सरकार के सामने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए हैं। हमारे बारे में बेबुनियाद बातें करने के अलावा इनके पास कोई काम ही नहीं है। ये हमेशा मुझे सीएम की कुर्सी से हटाने के बारे में ही सोचते रहते हैं।
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज
मध्य प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पॉन्स कानून पास, समय पर मदद पहुंचाने की कानूनी गारंटी
छात्र आंदोलन से संसद तक गूंजा विवाद, CJP प्रदर्शन ने बढ़ाई सियासी हलचल